City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

सम्पूर्णता अभियान 2.0 की समीक्षा बैठक: डीडीसी ने डाटा एंट्री में सटीकता और समयबद्धता पर दिया जोर

05 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) के आंकड़ों की गहन जांच, अंतिम चरण की प्रविष्टियों में त्रुटि नहीं हो—डीडीसी

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत अंतिम डाटा प्रविष्टि कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने की।

बैठक के दौरान अप्रैल माह के निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर अभियान से जुड़े पाँच प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) के आंकड़ों की गहन समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित विभागों द्वारा की गई प्रगति, डाटा अद्यतन की स्थिति और लंबित प्रविष्टियों की विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए डाटा प्रविष्टि कार्य शत-प्रतिशत सटीक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना अनिवार्य है। अंतिम चरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए सभी विभाग विशेष सतर्कता बरतें।

बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों के संकलन और पोर्टल पर अपलोडिंग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।

इस समीक्षा बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा पिरामल फाउंडेशन के डिस्ट्रिक्ट लीड सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!