City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो: SIR-2026 अभियान में तेजी लाने के निर्देश, 19 जुलाई तक डिजिटाइजेशन और 25 जुलाई तक भौतिक सत्यापन पूरा करें

उपायुक्त अजय नाथ झा ने ईआरओ-एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक, समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर दिया जोर।

बोकारो | 13 जुलाई 2026 : बोकारो में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी अधिकारियों को डिजिटाइजेशन और भौतिक सत्यापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने 19 जुलाई तक 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन और 25 जुलाई तक भौतिक सत्यापन हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।


SIR-2026 अभियान की समीक्षा, तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (ERO) एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों (AERO) के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की विधानसभावार अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

 गणना प्रपत्रों की प्रगति की समीक्षा

बैठक के दौरान रविवार तक हुए गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अभियान की गति बढ़ाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

19 जुलाई तक डिजिटाइजेशन, 25 जुलाई तक सत्यापन पूरा करने का निर्देश

डीईओ सह डीसी ने कहा कि गणना प्रपत्रों का भौतिक सत्यापन और डिजिटाइजेशन एसआईआर-2026 अभियान का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारी 19 जुलाई तक शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन तथा 25 जुलाई तक भौतिक सत्यापन का कार्य हर हाल में पूरा करें।

भौतिक सत्यापन केंद्रों की सूची मंगलवार तक दें

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि भौतिक सत्यापन केंद्रों की सूची मंगलवार शाम तक जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि अभियान निर्धारित समयसीमा के अनुरूप सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

बैठक में गोमिया के ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चन्द्र, बेरमो के ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, सभी एईआरओ एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!