City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
जामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन, 15 जुलाई को रांची में राज्यस्तरीय आंदोलन की चेतावनी

चार सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जामताड़ा, झारखंड | झारखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ के बैनर तले जामताड़ा में आज चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
इस मौके पर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द से जल्द मांगों को मानने की अपील की।


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:

  1. वरियता एवं योग्यता के आधार पर तृतीय वर्ग के पद पर एकमुश्त प्रोन्नति।

  2. केंद्र सरकार के अनुरूप 1800 ग्रेड पे को समूह “ग” में वर्गीकृत करना।

  3. 10 वर्षों की सेवा के बाद 2400 रुपये ग्रेड पे की मंजूरी।

  4. छठे वेतनमान आयोग के अनुसार वेतनमान को संशोधित कर 3050-4590 करना।


राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

कर्मचारियों ने सरकार से अपील की है कि उनकी वर्षों पुरानी मांगों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बातें रखते आ रहे हैं, लेकिन अब जरूरत पड़ी तो वे राज्यस्तरीय आंदोलन का रास्ता भी अपनाएंगे।

संघ ने जानकारी दी कि 15 जुलाई को राजधानी रांची में भी एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यदि फिर भी सरकार ने ठोस निर्णय नहीं लिया, तो भविष्य में और उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।


सरकार से न्याय की उम्मीद

कर्मचारियों ने कहा कि वे सरकारी सेवा में निष्ठा से कार्य करते हैं, लेकिन उन्हें आज भी उचित वेतन और पदोन्नति का अधिकार नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से जल्द समाधान करने की मांग दोहराई।


यह भी पढ़ें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!