City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में पदाधिकारियों को मिला पहचान पत्र, उपायुक्त ने कहा– जिम्मेदारी और पारदर्शिता का प्रतीक

बोकारो में पदाधिकारियों को मिला पहचान पत्र, उपायुक्त ने कहा– जिम्मेदारी और पारदर्शिता का प्रतीक

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) का वितरण किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि पहचान पत्र प्रत्येक पदाधिकारी की पहचान का प्रतीक है और इसे सदैव अपने पास रखना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालयीय कार्य, निरीक्षण, विधि-व्यवस्था की ड्यूटी अथवा किसी भी प्रशासनिक कार्य के दौरान पदाधिकारी अपने पहचान पत्र का उपयोग करें।

उपायुक्त ने कहा कि पहचान पत्र से न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित होगी बल्कि आम नागरिकों के बीच सरकारी पदाधिकारियों की पहचान सहज और त्वरित रूप से हो सकेगी।

उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना बनाए रखने में पहचान पत्र की अहम भूमिका है। इसे धारण करने से कार्य के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का बोध होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!