City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

रोटरी क्लब चास में उल्लासपूर्ण सावन महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य से बंधा समां

महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और श्रृंगार प्रतियोगिताओं ने सजाया सावन का त्योहार, ‘सावन क्वीन’ बनीं पूजा बैद

बोकारो : रोटरी क्लब चास द्वारा चीरा चास स्थित रोटरी भवन में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने पारंपरिक परिधान पहनकर, गीत-संगीत पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया। पूरे परिसर में हरियाली, श्रृंगार और नृत्य की छटा बिखरी रही।

कार्यक्रम का आरंभ निष्णा रस्तोगी के भक्ति गीत पर नृत्य से हुआ, जिसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं। “गोरी है कलाइयां”, “सावन में मोरनी बनके”, “चूड़ी जो खनके” जैसे गीतों पर श्वेता, अर्चना, पूनम, पूजा, मनप्रीत, कल्याणी गुप्ता, और छाया जायसवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कृति का संगम

रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष डिंपल कौर ने स्वागत भाषण में कहा,

“सावन का यह पर्व उल्लास और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। यह हमारी संस्कृति और परंपरा को सहेजने का सशक्त माध्यम है।”

डॉ. परिंदा सिंह ने कहा कि सावन महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाता है और हमें प्रकृति से जुड़ने का अवसर देता है।
वहीं बोकारो फाउंडेशन की अध्यक्ष नीना नारायण ने इसे महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में झलकी रचनात्मकता

  • लावण्या और श्वेता, वैष्णवी और कविता की मां-बेटी की जोड़ी ने शानदार नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया।

  • आरती और सिद्धार्थ पारीक की जोड़ी ने गोविंदा स्पेशल गानों पर मंच पर धमाल मचाया।

कार्यक्रम में:

  • श्वेता रस्तोगी को सर्वश्रेष्ठ एकल नृत्य का पुरस्कार मिला।

  • डॉ. परिंदा सिंह और सिद्धार्थ सिंह को सर्वश्रेष्ठ युगल नृत्य से नवाजा गया।

  • पूजा बैद को ‘सावन क्वीन’ घोषित किया गया।

सावन के सौंदर्य में सजी महिलाएं

क्लब की सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा कि,

“सुहागन महिलाओं के लिए सावन विशेष महत्व रखता है। यह महोत्सव महिलाओं की कलात्मकता को मंच देता है और उनके मानसिक तनाव को भी कम करता है।”

उपस्थित गणमान्यजन

इस अवसर पर ललिता चोपड़ा, शैल रस्तोगी, ज्योति अग्रवाल, डॉ. पुष्पा, रंभा सिंह, माधुरी सिंह, कविता मल्लिक, जूली केड़िया, आरती पारख, राखी चौधरी, अंजना झांझरिया, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।
पुरुष सहभागियों में बिनोद चोपड़ा, संजय बैद, मनोज चौधरी, बिनय सिंह, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. सुमन कुमार, हरबंस सिंह, चनप्रीत सिंह, संजय रस्तोगी, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!