City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो एयरपोर्ट विवाद: झामुमो ने सांसद ढुल्लू महतो का किया पुतला दहन, धनबाद स्थानांतरण की साजिश का आरोप

बोकारो एयरपोर्ट विवाद: झामुमो ने सांसद ढुल्लू महतो का किया पुतला दहन, धनबाद स्थानांतरण की साजिश का आरोप

बोकारो, झारखंड: बोकारो एयरपोर्ट को धनबाद स्थानांतरित करने के कथित प्रयासों ने झारखंड की राजनीति में हलचल मचा दी है। इसी मुद्दे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की बोकारो महानगर समिति ने बिरसा चौक पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो  का पुतला दहन कर विरोध जताया।

झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने आरोप लगाया कि ढोलू महतो बोकारो के विकास में जानबूझकर बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोकारो की जनता वर्षों से हवाई सेवा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रही है, लेकिन सांसद की कथित बोकारो-विरोधी मानसिकता के कारण यह सपना अधूरा है।

“हवाई सेवा शुरू होने से रोजगार, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन ढोलू महतो इसे रोकने की साजिश कर रहे हैं,” — मंटू यादव

उन्होंने कहा कि सांसद ने बोकारो की भोली-भाली जनता को गुमराह कर वोट तो हासिल किए, लेकिन अब वे नहीं चाहते कि इस क्षेत्र में कोई विकास हो। झामुमो नेता ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी गतिविधियाँ बंद नहीं हुईं, तो पार्टी भाजपा और सांसद ढुल्लू महतो  के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

झामुमो का स्पष्ट संदेश:

झामुमो ने साफ कर दिया है कि वे बोकारो एयरपोर्ट को धनबाद स्थानांतरित करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने इसे बोकारो के जनहित और विकास से खिलवाड़ बताया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग:

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे, जिनमें संजय केजरीवाल, मुक्तेश्वर महतो, नेयर जमाल, शांति सोरेन, एकता देवी, जलाल शाह, बीरबल मरांडी, दीपक मुंडा, सहित 70+ नेता-कार्यकर्ता शामिल थे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!