City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

जिला गंगा समिति की मासिक बैठक: एसटीपी निर्माण दो माह में पूर्ण करने का निर्देश

समाहरणालय में हुई जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक

बोकारो: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नमामि गंगे योजना के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।


एसटीपी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में चास नगर निगम, नगर परिषद फुसरो, एवं बोकारो स्टील प्लांट क्षेत्र में चल रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शहरी स्थानीय निकाय आगामी दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करें, ताकि स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों को समय पर मूर्त रूप दिया जा सके।


पौधारोपण लक्ष्य समय से पूर्ण करें

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में पौधारोपण अभियान की भी समीक्षा की गई। रिपोर्ट में पाया गया कि कई प्रखंडों की प्रगति अपेक्षा से कम है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को निर्देशित किया कि पौधारोपण के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, जिससे पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।


डिसिल्टिंग चैंबर निर्माण को 10 दिनों में पूरा करने का निर्देश

चास नगर निगम क्षेत्र में डिसिल्टिंग चैंबर निर्माण कार्य की प्रगति पर भी चर्चा हुई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को 10 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण करें, ताकि वर्षा ऋतु में जलजमाव की समस्या से बचाव हो सके और गंदे पानी की निकासी प्रभावी ढंग से हो।


बैठक में नोडल पदाधिकारी शक्ति कुमार सहित जिला गंगा समिति के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!