City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान, 19 वाहन चालकों से ₹4.50 लाख का वसूला गया जुर्माना

बोकारो: राष्ट्रीय राजमार्ग 32 और 320 पर चला सघन वाहन जांच अभियान, ₹4.50 लाख वसूला गया जुर्माना

बोकारो: जिला प्रशासन के निर्देश पर बोकारो जिले के पिंड्राजोरा, चास एवं बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 32 और 320 पर आज सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियम उल्लंघन करने वाले कुल 19 वाहन चालकों से ₹4.50 लाख का जुर्माना वसूला गया।

यह जांच अभियान उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) वंदना सेजवलकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत रिफ्लेक्टिव टेप, ओवरलोडिंग और टैक्स भुगतान में चूक जैसे मामलों पर कार्रवाई की गई।

कुल 97 वाहनों की हुई जांच, 19 पर कार्रवाई

अभियान के दौरान कुल 97 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 19 वाहनों को नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया। इन पर जुर्माना लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

चास नगर निगम क्षेत्र में भी जांच

डीटीओ वंदना सेजवलकर के नेतृत्व में चास नगर निगम क्षेत्र के जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़ और चेक पोस्ट पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच में हेलमेट, वैध रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, सीट बेल्ट और रिफ्लेक्टिव टेप जैसी सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।

इस दौरान 30 वाहनों से नियम उल्लंघन पर ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन फाइन वसूला गया।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस जांच अभियान में एमभीआई कमल किशोर सिंह समेत परिवहन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!