City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

“बोकारो का नाम खराब नहीं हो” – JSSC परीक्षा को लेकर DC-SP सख्त, 27 केंद्रों पर हाई अलर्ट

12 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए कड़े निर्देश, CCTV, बायोमैट्रिक और छापेमारी से कदाचार पर रोक

बोकारो, 8 अप्रैल: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित होने वाली उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर बोकारो प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 12 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन के लिए उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित ब्रीफिंग सत्र में सभी केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि “बोकारो का नाम किसी भी कीमत पर खराब नहीं होना चाहिए”, इसलिए सभी अधिकारी SOP का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए जिले के होटलों और लॉज में विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसपी ने कहा कि दंडाधिकारी और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही परीक्षा को सफल बनाया जा सकता है।

जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,840 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर CCTV निगरानी, बायोमैट्रिक उपस्थिति और सघन जांच की व्यवस्था रहेगी।

12 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए कड़े निर्देश, CCTV, बायोमैट्रिक और छापेमारी से कदाचार पर रोक
12 अप्रैल को होने वाली उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए कड़े निर्देश, CCTV, बायोमैट्रिक और छापेमारी से कदाचार पर रोक

प्रवेश के दौरान पहचान पत्र की जांच अनिवार्य होगी, साथ ही केंद्रों के आसपास भीड़ पर रोक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त हो—इसके लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!