झारखंडबोकारो

बोकारो जिले से चोरी की गई ज्वेलरी बिहार के सिवान से बरामद।

बोकारो जिले से चोरी की गई ज्वेलरी बिहार के सिवान से बरामद।

    चोरी के आभूषण के साथ चार अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने में पाई सफलता।

बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्र में आए दिन हो रहे घरों में चोरी से पुलिस प्रशासन काफी परेशान थी जिसको लेकर बोकारो पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस बल की एक विशेष टीम गठित कर चोरी के मामलों के उद्वेदन के लिए दिन-रात काम कर रही थी।जिसका परिणाम स्वरूप लाखों रुपए की ज्वेलरी के साथ खरीद और बिक्री करने वाले 4 ज्वेलरी के चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=VYGLBT94s90[/embedyt]

वही इस मामले में ए एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि चोरों के द्वारा चोरी की गई सोने एवं चांदी की ज्वेलरी को झारखंड से ले जाकर बिहार के सिवान में बेच एवं खपाया करते थे।

पकड़े गए चोरों की निशान देही पर चोरी की सामान बरामद करने के लिए झारखंड पुलिस की एक टीम बिहार के सिवान में जाकर ज्वेलरी शॉप में छापेमारी कर अधिकतर चोरी की गई ज्वेलरी को बरामद कर लिया। वही ए एसपी ने बताया कि बल्लू राम उर्फ भाटिया एक पेशेवर चोर है जो बोकारो जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में करीब 10 केस दर्ज है हालिया दिनों में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में भी इसके नाम से केस दर्ज की गई हैं। करीब डेढ़ किलो चांदी तथा सोने के ज्वेलरी बरामद की गई है

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!