City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडरांची

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध बैग से मिला 6 पैकेट गांजा

संभलपुर से लाई गई थी नशीली सामग्री, आरोपी मौर्य एक्सप्रेस से रांची पहुंचा; फ्लाइंग टीम की तत्परता से पकड़ा गया तस्कर

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश और पोस्ट कमांडर रांची के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 06 पैकेट गांजा के साथ एक संदिग्ध को धर दबोचा। आरोपी की पहचान भूपेश कुमार (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बिहार के वैशाली जिला का रहने वाला है।

घटना का विवरण

शाम के समय प्लेटफॉर्म संख्या 1A पर एक युवक भारी पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। जब RPF कर्मियों ने उससे पूछताछ शुरू की, तो वह बैग छोड़कर भागने लगा। तत्काल सक्रियता दिखाते हुए फ्लाइंग टीम ने उसे ट्रैक पर पकड़ लिया और घटना स्थल पर वापस लाया गया।

पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसके बैग में भूरे प्लास्टिक में लपेटा हुआ गांजा है। ASC/RPF रांची को सूचना दी गई और उनके निर्देश पर आरोपी की तलाशी ली गई। बैग से A1 से A6 तक चिन्हित 06 पैकेट गांजा बरामद हुए, जिन्हें DD किट से जांच करने पर गांजा की पुष्टि हुई।

संभलपुर से लाई गई थी खेप, पटना जाने की थी योजना

आरोपी भूपेश कुमार ने स्वीकार किया कि उसने यह गांजा संभलपुर से खरीदा था और मौर्य एक्सप्रेस (15027) से रांची पहुंचा था। उसका अगला गंतव्य पटना था। वह किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, बरामद गांजा और आरोपी को GRPS रांची के सुपुर्द कर दिया गया है।

कर्मियों की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय रही:

  • IPF शिशुपाल कुमार

  • SI श्री सूरज पांडेय

  • रंजीत कुमार

  • HC सिकंदर गोपे

  • CT अरुण कुमार

  • HC आर.के. सिंह (फ्लाइंग टीम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!