City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो स्टील प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर की मौत, क्रेन से गिरने पर गई जान

बोकारो स्टील प्लांट हादसा: परिजनों के लिए नौकरी और मुआवजे की मांग तेज

बोकारो: Bokaro Steel Plant में कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 37 वर्षीय मजदूर दिनेश महतो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा प्लांट के IMF विभाग में उस समय हुआ जब मजदूर क्रेन संख्या 3 पर चढ़ रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से दिनेश महतो अचानक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे तुरंत प्लांट मेडिकल सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया।

हालांकि, इलाज के दौरान कुछ ही देर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर मेसर्स नीरज इंटरप्राइजेज का संविदा कर्मी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही मजदूर यूनियन के सदस्य अस्पताल पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। यूनियन ने मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजा और एक सदस्य को नियोजन देने की मांग की है।

इस हादसे के बाद एक बार फिर प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!