City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडधनबादराजनीति

धनबाद में बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, कहा – झारखंड सरकार शराब से समाज बर्बाद कर रही है

धनबाद: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का झारखंड सरकार पर तीखा हमला
धनबाद, शुक्रवार रात – झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शुक्रवार की रात धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में मरांडी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा,

“इस सरकार को जनता की जान-माल की कोई चिंता नहीं है। पत्थर, कोयला, बालू और जमीन पहले ही लूटे जा रहे थे, अब सरकार शराब के पीछे पड़ी है ताकि लोग पीते-पीते मर जाएं।”

मरांडी ने गाँवों में शराब की बिक्री का खुलकर विरोध किया और कहा कि झारखंड की ग्रामीण आबादी खासकर आदिवासी समाज इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा,

“4 जून को आदिवासी महिलाओं ने बंदी की घोषणा की है, और यह बिल्कुल सही कदम है। मैंने विधानसभा में भी कहा था कि आदिवासी समाज के युवक शराब पीकर समय से पहले बूढ़े हो रहे हैं। सरकार बंदी के बजाय नई दुकानों के उद्घाटन में लगी है।”

IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी पर बड़ा बयान
शराब घोटाले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए मरांडी ने कहा,

“यह शुरुआत है। अगली बारी मुख्यमंत्री की है।”

उन्होंने साफ संकेत दिए कि सरकार के शीर्ष स्तर पर भी भ्रष्टाचार में संलिप्तता हो सकती है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!