City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

नावाडीह में पिता के सामने बेटे की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

नावाडीह में पिता के सामने बेटे की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

महिला ने पति की मौत का शक लेकर दी थी हत्या की सुपारी, धनबाद से तीन गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में 14-15 मई की रात एक दिल दहला देने वाली घटना में हेमलाल पंडित की उनके पिता के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या की सुपारी महिला ने दी थी, शक था पति की मौत का

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला की पहचान चंपा देवी के रूप में हुई है, जो मृतक हेमलाल पंडित के ही गांव – हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिरौय – की रहने वाली है। चंपा देवी को शक था कि दुर्गा पूजा के नवमी के दिन उसके पति की मौत के पीछे हेमलाल का हाथ है। इसी संदेह के चलते उसने हेमलाल की हत्या की साजिश रची।

महिला ने धनबाद में रहने वाले अपने मित्र प्रकाश सिंह की मदद से हत्या की सुपारी दी। प्रकाश ने शूटर डोमन राम और विकास कुमार को हायर किया, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

धनबाद से हुई गिरफ्तारी, हथियार भी बरामद

पुलिस ने तीनों आरोपियों को धनबाद से गिरफ्तार किया। साथ ही, उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक देसी कट्टा और 6 जिंदा गोलियां बरामद की गईं हैं। इस पूरे मामले की जांच के लिए बोकारो एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बेरमो एसडीपीओ डीएन सिंह की अगुवाई में एक SIT (विशेष जांच टीम) का गठन किया था।

SP ने दी जानकारी

एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या की गुत्थी को सुलझाया और सभी मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है ताकि साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!