City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने नगर सेवा विभाग से की जनसमस्याओं पर अहम बैठक

जनसमस्याओं के समाधान हेतु विभाग को दिए गए सुझाव, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

बोकारो: बोकारो चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) का एक प्रतिनिधिमंडल नगर सेवा विभाग, बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री कुंदन कुमार से उनके कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हेतु मिला। इस बैठक में नगर क्षेत्र से जुड़ी कई जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल की ओर से अध्यक्ष मनोज चौधरी ने सिटी सेंटर बी ब्लॉक में जलापूर्ति हेतु नई पाइपलाइन के निर्माण के लिए श्री कुमार का आभार व्यक्त किया। महामंत्री राजकुमार जायसवाल ने कहा कि सिटी सेंटर में विद्युत आपूर्ति में लगातार अनियमितता बनी हुई है। विभिन्न ब्लॉकों में लगे विद्युत पैनल और ट्रांसफार्मर जर्जर हो चुके हैं, जिनकी मरम्मत व पुनर्स्थापना की आवश्यकता है।

अन्य प्रमुख समस्याएं एवं सुझाव:

  • सिवरेज समस्या: बी ब्लॉक की सिवरेज लाइन जाम होने से बदबू और जलजमाव की स्थिति बनी रहती है, जिसका जल्द समाधान मांगा गया।

  • पार्किंग की दिक्कत: पूर्व निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों को पुनः व्यवस्थित करने की मांग की गई, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो और व्यापारिक गतिविधियां बाधित न हों।

  • सड़क मरम्मत: सिटी सेंटर के मुख्य एवं अन्य ब्लॉकों की सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देने की अपील की गई।

  • चिल्ड्रन पार्क की स्थिति: सेक्टर 4D स्थित चर्च के पास का चिल्ड्रन पार्क बेहद जर्जर हो गया है, उसकी मरम्मत और सौंदर्यीकरण की जरूरत बताई गई।

कुंदन कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
मनोज चौधरी, राजकुमार जायसवाल, नरेंद्र सिंह, अजय केडिया, कमलेश जायसवाल, ज्ञानचंद जायसवाल, पियूष गोरसिया, रवि शंकर प्रसाद, विपुल मेहता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बीसीसीआई के प्रतिनिधियों ने नगर सेवा विभाग के सहयोग की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के समन्वय और सकारात्मक सहयोग की आशा जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!