City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो में रंगदारी और मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, एक साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

कई संगीन मामलों में आरोपी मधु ठाकुर उर्फ प्रितम दबोचा गया, पहले भी जा चुका है जेल

बोकारो | 05 जून 2026

बोकारो पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रंगदारी मांगने और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को बालीडीह थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधु ठाकुर उर्फ प्रितम के रूप में हुई है, जो कुम्हरीडीह क्षेत्र का निवासी है।

रंगदारी नहीं देने पर की थी बेरहमी से पिटाई

पुलिस के अनुसार फरवरी 2025 में स्टेशन रोड तुपकाडीह निवासी चुन्नू कुमार वर्णवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुम्हरीडीह क्षेत्र में काम करने के दौरान कुछ लोगों द्वारा उससे लगातार रंगदारी मांगी जाती थी। 10 फरवरी 2025 को रंगदारी नहीं देने पर आरोपी भैरव यादव, चिकू सिंह और अन्य साथियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

मामले में पहले भी हुई थीं गिरफ्तारियां

शिकायत के आधार पर बालीडीह थाना कांड संख्या 50/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान सचिन यादव और संयोग सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि अन्य आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके थे।

एक साल से फरार था मधु ठाकुर

पुलिस के लगातार दबाव के बावजूद मधु ठाकुर उर्फ प्रितम पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। गुरुवार देर रात बालीडीह थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दर्जनों मामलों का है आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!