City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

रोटरी क्लब चास का 24वां पदस्थापना समारोह सम्पन्न, डिंपल कौर बनीं नई अध्यक्ष

समाजसेवा के लिए नई ऊर्जा के साथ रोटरी क्लब चास की नई टीम ने ली शपथ

बोकारो: रोटरी क्लब चास का 24वां पदस्थापना समारोह भव्य रूप से चास के हॉल ऑफ नॉट सभागार में आयोजित हुआ। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें रोटरी के सदस्यों ने सेवा और समर्पण की भावना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूर्व अध्यक्ष विनोद चोपड़ा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य निष्पक्ष सेवा भाव से समाज की भलाई करना है, और रोटरी क्लब चास इसी सिद्धांत पर निरंतर कार्य कर रहा है।

सचिव मुकेश अग्रवाल ने वर्ष भर के सेवा कार्यों की प्रस्तुति स्लाइड शो के माध्यम से दी, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़े कई सराहनीय प्रयास शामिल रहे। इससे पहले, रो. ललिता चोपड़ा ने मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष डिंपल कौर ने अपने संबोधन में कहा, “इस वर्ष हमारी टीम सेवा कार्यों को एक अभियान के रूप में लेकर चलने का संकल्प लेती है। हम शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर विशेष ध्यान देंगे ताकि रोटरी क्लब चास समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाए।”

सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा कि संस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

धनबाद से पधारे रोटरी जिला 3250 के पूर्व जिला पाल संजय खेमका ने सभी नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “रोटरी हमें सर्वोत्तम सेवा के लिए प्रेरित करती है और समाज के उत्थान में रोटेरियन्स की भूमिका बेहद अहम है।”

विशिष्ट अतिथि राजन गंडोत्रा ने कहा, “रोटरी का मूल मंत्र है – ‘स्वयं से ऊपर सेवा’। सभी को एकजुट होकर सेवा कार्यों में जुटना चाहिए।” इस दौरान मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष पूजा बैद और कैंडी टबोड़ा ने संयुक्त रूप से किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. परिंदा सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

मनोज चौधरी, संजय बैद, डॉ. श्रवण कुमार, मंजीत सिंह, कमल तनेजा, कुमार अमरदीप, उषा कुमार, बिनय सिंह, मनोज सिंह, रीतू अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अर्चना सिंह, नरेंद्र सिंह, माधुरी सिंह, किरण कुमार, संजय रस्तोगी, हरबंस सिंह, शैल रस्तोगी, चनप्रीत सिंह, सिद्धार्थ सिंह माना, मनप्रीत सिंह, ज्योति अग्रवाल, राजेश केडिया, दीपक झांझरिया, ब्रूस टबोडा, सुमी कौर, रविंद्र मंड और अमन मल्लिक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!