झारखंडबोकारो

मणिपुर में हुए महिलाओं पर हिंसा मामले को लेकर JMM ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया | 

बोकारो : मणिपुर में हुए महिलाओं पर हिंसा मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी ने बोकारो के नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर  प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष का पुतला दहन करने का काम किया | 

ये भी पढ़ें .. बालू खनन में रोक लगाए जाने के बावजूद बोकारो जिले में बालू माफिया बेरोकटोक बालू का अवैध कारोबार कर रहे हैं |

इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नेताओं ने बिरसा चौक पर घूम कर भाजपा का विरोध किया जेएमएम जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि भाजपा की सरकार में आदिवासियों और दलितों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। 

वीडियो मे देखें। …….. [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=HHtXj60uul4[/embedyt]

लगातार आदिवासियों के खिलाफ कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में महामहिम जल्द भाजपा की सरकार को बर्खास्त करने का काम करें। क्योंकि भाजपा की सरकार में दलित आदिवासी सुरक्षित नहीं है।सत्ता में रहने का भाजपा को तनिक भी अधिकार अब नहीं रह गया है।

ये भी पढ़ें .. विष्णु शर्मा के पिता और चाचा के साथ-साथ कई सामाजिक लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया |

 

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!