City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, 21,406 करोड़ की योजनाएं होंगी धरातल पर

11,346 सड़कों और 730 पुलों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शिलान्यास

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित 1 अणे मार्ग में ‘संकल्प’ परिसर से ग्रामीण कार्य विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 21,406.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 11,346 ग्रामीण सड़कों और 730 पुलों का शिलान्यास करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव और टोले तक सुलभ और पक्की सड़क सुविधा पहुंचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा अब तक सड़कों और पुलों का उत्तम निर्माण और रखरखाव किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना (अवशेष), मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम, और सुलभ संपर्कता योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे गांवों को बेहतर ढंग से जोड़ा जा रहा है।

निर्धारित समय पर हो कार्य पूरे – मुख्यमंत्री का निर्देश

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं का आज शिलान्यास हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों और पुलों के निर्माण से न केवल ग्रामीणों को सुविधा होगी, बल्कि आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दे रही है और भविष्य में भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!