City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

नशा मुक्ति को लेकर चास ग्रामीण में जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से दिया गया संदेश

चास प्रखंड में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से फैला जनजागरण

बोकारो : बाल विकास परियोजना, चास ग्रामीण के तत्वावधान में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु चास प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह अभियान विशेषकर किशोर-किशोरियों, महिलाओं और युवाओं को नशा छोड़ स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने के लिए चलाया गया।

जोधाडीह और भवानीपुर साइट में नुक्कड़ नाटक, सामूहिक शपथ

कार्यक्रम की शुरुआत जोधाडीह और भवानीपुर साइट से हुई, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, किशोरियाँ और युवा एकत्रित हुए। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा कैसे स्वास्थ्य, परिवार और समाज को बर्बाद कर सकता है। इसके बाद सभी को नशामुक्त रहने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।

 

शिवपुरी कॉलोनी और तेलीडीह बस्ती में मिला जबरदस्त जनसमर्थन

इसी क्रम में शिवपुरी कॉलोनी और तेलीडीह बस्ती में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों ने जीवंत अभिनय के ज़रिए यह संदेश दिया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए घातक है। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति को सराहा और नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ ली।

युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में बड़ा कदम

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरों, किशोरियों और युवाओं को नशे के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें स्वस्थ व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रमों में बाल विकास परियोजना की ओर से नशे के खिलाफ जारी सरकारी प्रयासों की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!