City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
बिहार

किशनगंज: मस्जिद से मोटर चोरी कर भाग रहे दो चोर रंगे हाथ पकड़े, ग्रामीणों ने बहादुरगंज पुलिस को सौंपा

मस्जिद परिसर से मोटर चोरी करते पकड़े गए दो चोर, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

किशनगंज (बिहार) – बहादुरगंज थाना क्षेत्र के डोहर पंचायत अंतर्गत सिकटीहार वार्ड संख्या 15 स्थित मस्जिद में चोरी की एक बड़ी वारदात को ग्रामीणों ने विफल कर दिया। दो चोर मस्जिद का मोटर चुराकर भाग रहे थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और बहादुरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने जानकारी दी कि पकड़े गए चोरों की पहचान राहुल कुमार पिता उमेश लाल और अब्दुल मतलीम उर्फ साबिर पिता मोहम्मद मुसलीम के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सिकटीहार गांव के ही निवासी हैं।

रंगे हाथ पकड़े गए चोर, मोटर बरामद

स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की गई मोटर मौके पर ही बरामद कर ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपी मस्जिद के भीतर घुसकर मोटर निकाल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया और शोर मचाया। भीड़ जुटते ही दोनों को पकड़ लिया गया और पुलिस बुलाकर सौंप दिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

बहादुरगंज थाना में थाना कांड संख्या 268/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर क्षेत्र में पुलिस सतर्क है और आगे भी ऐसी घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


📌 City Hulchul News पर ऐसी खबरों के लिए जुड़े रहें।
📲 हमसे संपर्क करें, जानकारी साझा करें, और हमें Facebook, YouTube, Instagram पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!