City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडरांची

रांची के कांके में गोली मारकर हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल और बाइक बरामद

रांची के कांके में राजन तिर्की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद।

राजन तिर्की की हत्या के बाद शव पोटपोटो नदी में फेंकने का पुलिस का दावा, 7.65 एमएम पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

रांची | 12 सितंबर 2026

पोटपोटो नदी में मिला था युवक का शव

रांची के कांके थाना क्षेत्र में गोली मारकर युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार चौड़ी बस्ती के मसना के पास गोली चलने की सूचना के बाद जांच शुरू की गई थी। घटनास्थल से खून के निशान मिले थे, लेकिन मौके पर कोई घायल नहीं मिला।

पुलिस ने खून के निशानों का पीछा करते हुए पोटपोटो नदी के किनारे तक जांच की। इसके बाद ड्रोन कैमरे और पुलिस बल की मदद से नदी में लगातार तलाश अभियान चलाया गया। 11 सितंबर 2026 की सुबह जयप्रकाश नगर के पास पोटपोटो नदी तट पर एक शव मिला। उसकी पहचान चामा (बुकरू), कांके निवासी राजन तिर्की के रूप में हुई।

हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक तकनीकी साक्ष्य और मानव स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर मामले में संजय गाड़ी, आकाश महली उर्फ चुद्ध और नीतिन उरांव की संलिप्तता सामने आई। तीनों को 11 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7.65 एमएम पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और तीन स्मार्टफोन बरामद करने की बात कही है।

9 हजार रुपये को लेकर विवाद की बात सामने आई

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि संजय गाड़ी को कार बेचने के एवज में 9 हजार रुपये अग्रिम मिले थे। आरोप है कि मृतक समेत कुछ लोगों ने उस रकम से पार्टी देने का दबाव बनाया और पैसे पार्टी के नाम पर ले लिए।

पुलिस का दावा है कि पार्टी के दौरान मसना के पास राजन तिर्की और संजय गाड़ी के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान संजय गाड़ी ने कमर में रखी पिस्टल से राजन तिर्की पर गोली चला दी। इसके बाद अन्य आरोपियों की मदद से शव को पोटपोटो नदी के तेज बहाव में बहा दिया गया, ताकि साक्ष्य छिपाया जा सके।

मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी मिला

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संजय गाड़ी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 80/22, दिनांक 22 फरवरी 2022, धारा 379/411 भादवि के तहत मामला दर्ज बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!