City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडरांची

रांची में छिनतई गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, सोने के जेवर और नकद बरामद

रांची में छिनतई गिरोह का खुलासा, 4 गिरफ्तार, सोने के जेवर और नकद बरामद

रांची, 2 मई 2025: राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। DIG सह SSP चंदन सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित साधु मैदान के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छिनतई के जेवरात खरीदने वाले दो जेवर कारोबारियों को भी हिरासत में लिया। पकड़े गए अपराधियों में मो. अयाज अहमद उर्फ रजत, मो. शाहिद, प्रेम कुमार वर्मा और राजकुमार शामिल हैं।

बरामद सामानों में गलाया हुआ 16 ग्राम सोना, आठ ग्राम के सोने की दो चेन, दो स्मार्टफोन और ₹5800 नकद शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क रांची शहर के कई हिस्सों में फैला था, और ये लोग महिला राहगीरों को टारगेट कर चोरी करते थे।

पुलिस जांच जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!