City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडधनबाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईआईटी आईएसएम दीक्षांत समारोह की मेहमान-ए-खास, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा

अधिकारियों ने लिया समारोह स्थल की तैयारियों का जायजा, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर दिया विशेष ध्यान।

धनबाद : आईआईटी आईएसएम धनबाद में आगामी 1 अगस्त 2025 को आयोजित होने जा रहे 45वें दीक्षांत समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में अन्य कई गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने मुख्य समारोह स्थल के लोअर ग्राउंड का जायजा लिया। इस दौरान एग्जिबिशन एरिया, फोटोशूट गैलरी, ग्रीन रूम, डी एरिया, स्टेज, मीडिया गैलरी, सेफ हाउस, वीवीआईपी पार्किंग, एवं राष्ट्रपति के आगमन व प्रस्थान के मार्गों की सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके अलावा, प्रेसिडेंट सुइट, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के आवासन स्थलों, कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास द्वार, तथा आवागमन मार्गों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

प्रशासन का उद्देश्य है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर सुरक्षा, व्यवस्थापन और सत्कार में कोई कमी न रहे, और समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न हो।


🔖 Meta Description

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!