City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

दिव्यांग सुरेश कुमार महतो ने उपायुक्त से मांगी ई-ट्राईसाइकिल, डीसी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

मानवीय पहल के तहत दिव्यांग सुरेश कुमार महतो को मिलेगी ई-ट्राईसाइकिल, उपायुक्त ने दिए निर्देश

बोकारो: चास प्रखंड अंतर्गत पिंड्राजोड़ा गांव निवासी दिव्यांग सुरेश कुमार महतो ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलकर ई-ट्राईसाइकिल की मांग रखी। सुरेश ने बताया कि वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं और दैनिक गतिविधियों में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

डीसी ने झुककर सुनी बात, मानवीय संवेदना के साथ दिया निर्देश

यह मुलाकात उस समय हुई जब उपायुक्त चंद्रपुरा प्रखंड के दौरे पर निकलने वाले थे। तभी सुरेश कुमार महतो उनके वाहन के पास पहुंचे और अपनी स्थिति से अवगत कराया। डीसी झा ने तुरंत रुककर मानवीय संवेदना के साथ उनकी बात सुनी और त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्रशासन की प्राथमिकता: कोई भी दिव्यांग मुख्यधारा से वंचित न रहे

उपायुक्त झा ने कहा, “प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी व्यक्ति, विशेष रूप से दिव्यांगजन, समाज की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सुरेश जैसे जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा प्रशासनिक और नैतिक दायित्व है।”

यह पहल न केवल प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। प्रशासन जल्द ही सुरेश कुमार को ई-ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!