City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में प्रशिक्षु IAS का आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण, बच्चों के पोषण और शिक्षा व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

जामगोड़िया-1 और चास ऊपर टोला आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वच्छता और प्री-स्कूल शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

बोकारो | 28 जुलाई 2026 : बोकारो में बच्चों के बेहतर पोषण और गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है।

प्रशिक्षु आईएएस-सह-सहायक समाहर्ता (एसी) डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने सोमवार को चास शहरी क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर पोषण, स्वच्छता, प्री-स्कूल शिक्षा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।


बोकारो में प्रशिक्षु IAS का आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, पोषण और शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बोकारो जिले में बच्चों के समग्र विकास और पोषण सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षु आईएएस-सह-सहायक समाहर्ता (एसी) डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने सोमवार को चास शहरी क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र जामगोड़िया-1 एवं आंगनबाड़ी केंद्र चास ऊपर टोला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, प्री-स्कूल गतिविधियों, स्वच्छता व्यवस्था तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सेविका एवं सहायिका से केंद्र के संचालन, लाभुकों की संख्या, टीकाकरण, पोषण ट्रैकिंग और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।

बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

निरीक्षण के दौरान डॉ. अरविंद राधाकृष्णन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और संतुलित पोषण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

स्वच्छता और नियमित सेवाओं पर विशेष जोर

उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि केंद्रों में नियमित उपस्थिति, साफ-सफाई तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुक तक समय पर पहुंचाने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (डीएसडब्ल्यू) डॉ. सुमन गुप्ता एवं लेडी सुपरवाइजर (एलएस) श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!