City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
खेलझारखंडबोकारो

DPS बोकारो की बेटियां बनीं बास्केटबॉल चैंपियन, फाइनल में DPS गया को 39-24 से हराया

जोन-4 इंटर DPS बास्केटबॉल टूर्नामेंट में जीता गोल्ड, अब 13-14 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

बोकारो | 06 अक्टूबर 2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो की छात्राओं ने बास्केटबॉल कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन करते हुए जोन-4 इंटर DPS बास्केटबॉल टूर्नामेंट (ओपन) का खिताब अपने नाम कर लिया। गया में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में DPS बोकारो ने मेजबान DPS गया को 39-24 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के साथ टीम ने राष्ट्रीय स्तर की इंटर DPS प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

नेशनल टूर्नामेंट 13 और 14 दिसंबर 2026 को DPS मेगासिटी, कोलकाता में आयोजित होना है।

सात राज्यों की टीमों के बीच बोकारो ने मारी बाजी

DPS सोसाइटी के तत्वावधान में DPS गया में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और असम के कुल 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

फाइनल मुकाबले में DPS बोकारो की छात्राओं ने शुरुआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा। बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल की बदौलत टीम ने 39-24 के स्कोर से जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

प्रतियोगिता में DPS गया दूसरे और DPS रांची की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इन छात्राओं ने दिलाया DPS बोकारो को खिताब

चैंपियन टीम में त्रिनयोना, किया कोरल सिंह, अन्वेषा शर्मा, तान्या सिंह, सौम्या प्रकाश, सौम्या जैन, आनिका आनंद, परिना पांडा, सानवी शेखर और शगुन शामिल रहीं।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सशस्त्र सीमा बल की 29वीं वाहिनी के कमांडेंट कुणाल ने टीम को विजेता ट्रॉफी, स्वर्ण पदक और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

स्कूल पहुंचने पर चैंपियन टीम का सम्मान

बोकारो लौटने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों का स्वागत और सम्मान किया गया। प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने टीम और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्राओं के कठिन परिश्रम, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!