City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

डीएमएफटी योजनाओं की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने कार्य योजना शीघ्र तैयार करने का दिया निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए योजनाओं का लाभ समुदाय तक पहुँचाना प्राथमिकता


बोकारो: मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी प्रभारी प्रभाष दत्ता, जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, पीएमयू के सदस्य और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि डीएमएफटी की वार्षिक कार्य योजना (Annual Action Plan) शीघ्र तैयार की जाए, जिससे खनन प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, कौशल विकास एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके।

स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हो योजना

अजय नाथ झा ने कहा कि योजनाओं का चयन स्थानीय जरूरतों और जनसहभागिता के आधार पर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि कार्य योजना जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए ताकि इसका सीधा लाभ समुदाय को मिल सके।

उन्होंने पूर्व में स्वीकृत योजनाओं की सतत निगरानी और भौतिक जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रत्येक योजना की अद्यतन स्थिति और संभावित अड़चनों पर समाधान के प्रस्ताव के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

हितधारकों से परामर्श अनिवार्य

बैठक में उपायुक्त ने निर्देशित किया कि अंतिम कार्य योजना को तैयार करने से पूर्व संबंधित विभागों एवं हितधारकों से सुझाव लिए जाएं, ताकि योजनाओं में समन्वय और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग मिलकर कार्य करें ताकि डीएमएफटी फंड का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

इस समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीएमएफटी प्रभारी प्रभाष दत्ता, डीएमओ रवि कुमार सिंह और संबंधित विभागों के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!