झारखंडबोकारो

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो कल लगाएंगे जनता दरबार, समस्याओं का होगा ऑन द स्पॉट समाधान

जनता दरबार में बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को आमंत्रण

धनबाद: धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो द्वारा 12 जुलाई को सेक्टर 1 स्थित सांसद कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। इस संदर्भ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें सांसद के मीडिया प्रभारी मुकेश राय ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह जनता दरबार शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें बोकारो और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्रों के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं। सांसद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर जनसमस्याएं सुनेंगे और अधिकतर समस्याओं का समाधान “ऑन द स्पॉट” किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में सांसद प्रतिनिधि श्यामा गुप्ता ने भी लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी समस्याएं साझा करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर समस्या पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

जनता दरबार के आयोजन का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, ताकि जनता का विश्वास जनप्रतिनिधियों पर बना रहे और शासन की जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!