झारखंडबोकारो

धनबाद सांसद प्रतिनिधि कनक कुमार ने अपर नगर आयुक्त से की मुलाकात, सफाई और छठ घाटों की व्यवस्था पर दिए निर्देश

आगामी त्यौहारों और लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि कनक कुमार ने शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चीरा चास क्षेत्र समेत नगर के प्रमुख इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि छठ पर्व से पहले घाटों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नालियों की सफाई और कचरा निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

कनक कुमार ने नगर निगम को लिखित आवेदन भी सौंपा और कहा कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

नगर निगम ने आश्वासन दिया है कि सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएंगे

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!