झारखंडबोकारो

झामुमो बोकारो अध्यक्ष मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

झामुमो नेता मंटू यादव ने सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए किया रवाना

बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने आज चास के ग्राम प्रतापपुर साइड से एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से सैकड़ों डाक बम कांवरियों को सुल्तानगंज के लिए रवाना किया।

यात्रा की शुरुआत पूजा-अर्चना और नारियल फोड़ने की विधि से हुई। मंटू यादव ने बाबा भोलेनाथ से सभी कांवरियों की सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा,

“यह यात्रा वर्षों से आस्था और भक्ति की परंपरा का प्रतीक रही है। कांवरिया संघ परिवार प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को संगठित कर इस यात्रा को संपन्न कराता है।”


देवघर के लिए रवाना हुई श्रद्धा की डाक बम टोली

कांवरिए सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। यह यात्रा श्रावण मास में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी होती है।


उपस्थित रहे ये गणमान्य और श्रद्धालु:

इस पावन अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख थे:
सदानंद गोप, संजय केजरीवाल, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, सीनू गोप, जगदीश गोप, शंभू गुप्ता, शंकर रजवार, अरुण गोप, कृष्ण गोप, धर्मेंद्र गोप, कानू गोप, निरंजन गोप, बहादुर सिंह, राजेश गोप, दुर्गा गोप, गंगाधर गोप, सुधीर गोप, बिना देवी, खेसारी देवी, लखी देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, काजल देवी सहित कई श्रद्धालु।


धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक

यह आयोजन सामाजिक एकजुटता और धार्मिक सद्भाव का परिचायक है, जो क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक भक्ति भावना को सशक्त बनाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!