City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमधनबाद

धनबाद भवन प्रमंडल में टेंडर को लेकर मारपीट, बाहरी संवेदक के विरोध में बवाल

ढाई करोड़ के टेंडर पर धनबाद में बवाल! भवन प्रमंडल ऑफिस में मारपीट

धनबाद | 2 सितंबर 2026

धनबाद के भवन प्रमंडल कार्यालय में टेंडर को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा और मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि भवन प्रमंडल की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक एग्रीमेंट कराने भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने बाहरी संवेदक के पहुंचने का विरोध किया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

धनबाद के भवन प्रमंडल विभाग में टेंडर को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि भवन प्रमंडल की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक एग्रीमेंट कराने के लिए भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे।

बाहरी संवेदक के पहुंचने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, भवन प्रमंडल कार्यालय परिसर में जमशेदपुर से पहुंचे संवेदक को देखकर स्थानीय संवेदकों ने इसका विरोध किया। स्थानीय संवेदकों का कहना था कि धनबाद के स्थानीय लोगों को ही काम नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में बाहरी संवेदकों द्वारा टेंडर डालना उचित नहीं है।

विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला कहासुनी से मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद भवन प्रमंडल कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

मारपीट की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद मामला थाने पहुंच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

जांच के लिए टीम गठित

मामले को लेकर भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर टीम गठित की गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यालय परिसर में घटना किन परिस्थितियों में हुई और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी।

टेंडर को लेकर हुए इस विवाद के बाद भवन प्रमंडल कार्यालय की सुरक्षा और टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!