क्राइमझारखंडरांची

Chatra News | जंगल में अपहरण कर फिरौती मांग रहे अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 बंधक मुक्त, 5 गिरफ्तार

एमसीसी सदस्य बताकर एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे अपराधी, पुलिस-पहाड़ी जंगल में मुठभेड़ के बाद अपहृतों को कराया मुक्त

चतरा | 20 जून 2026

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में बंधक बनाए गए छह लोगों को सकुशल मुक्त करा लिया। अपराधी खुद को एमसीसी संगठन का सदस्य बताकर एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार है।

पुलिस के अनुसार 18 जून की रात सूचना मिली थी कि टंडवा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव के छह लोगों का हडगड़ी जंगल के पास कुछ हथियारबंद अपराधियों ने अपहरण कर लिया है। अपराधी स्वयं को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एमसीसी का सदस्य बताकर अपहृत लोगों को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे।

पुलिस ने बनाई विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ सिमरिया शुभम भाउसाहेब नागरगोजे के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्काल जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

जंगल में हुई फायरिंग

सर्च अभियान के दौरान जब पुलिस टीम अपहृत लोगों के करीब पहुंची, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस दबाव बढ़ता देख अपराधी अपहृत लोगों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पांच अपराधी गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी कर घटना में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन देशी बंदूक, पिस्टल जैसा दिखने वाला एक लाइटर, एक गुप्ती (बड़ा चाकू), लूटे गए तीन मोबाइल फोन और एक आरोपी का मोबाइल बरामद किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में सिमरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!