क्राइमझारखंडबोकारो

चंदनकियारी: चोरी गई बोलेरो वाहन को पुलिस ने तीन दिन बाद जमशेदपुर से किया बरामद, CCTV ने निभाई अहम भूमिका

चोरी की घटना सुबह 4:15 बजे की, पेट्रोल पंप के पास से गाड़ी हुई थी गायब

चंदनकियारी : मंगलवार की अहले सुबह चंदनकियारी के झरिया रोड से चोरी हुई बोलेरो वाहन को पुलिस ने गुरुवार की रात जमशेदपुर के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। यह सफलता सीसीटीवी कैमरों की सहायता और तीन दिनों की सतत जांच के बाद मिली।

🔹 CCTV फुटेज से चोरों की मिली पहचान

चोरी की यह वारदात वाहन मालिक उमाचरण महथा के दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल के पाड़ा और पुरुलिया थाना क्षेत्र के भी कई CCTV फुटेज खंगाले।

लगातार तीन दिन की मेहनत के बाद टीम ने चोरों की लोकेशन ट्रैक कर वाहन को जमशेदपुर से बरामद कर लिया।

🔹 लोकल सहयोगियों की भी हो रही पहचान

थाना प्रभारी के अनुसार, इस वारदात में शामिल स्थानीय सहयोगियों और अन्य बदमाशों की पहचान की जा चुकी है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

🔹 कैसे हुई थी चोरी?

बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 4:15 बजे, झरिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से खड़ी बोलेरो को चोरों ने चोरी कर लिया था।
इस पर वाहन मालिक ने चंदनकियारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!