क्राइमझारखंडबोकारो

जमीन माफियाओं ने बुजुर्ग को पीटकर किया लहूलुहान, घायल अवस्था में पहुंचे थाना

को-ऑपरेटिव सोसाइटी में जमीन कब्जा को लेकर मारपीट, बुजुर्ग ने लगाई सुरक्षा की गुहार

बोकारो: चास थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित सुभाष को-ऑपरेटिव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब एक बुजुर्ग को पीटकर घायल कर दिया गया। बताया गया कि 65 वर्षीय ओम प्रकाश शर्मा को उनके ही बगान में मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया। घायल अवस्था में उन्होंने चास थाना पहुंचकर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

ओम प्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि अर्जुन स्वर्णकार और विशाल पत्रा, करीब 20–25 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और पत्नी के नाम पर अलॉट की गई जमीन को छोड़ने का दबाव बनाते हुए हमला कर दिया। उन्होंने बताया, “जब मैं बगान में काम कर रहा था, अर्जुन स्वर्णकार ने पत्थर से मेरे माथे पर वार किया। वहीं विशाल पत्रा ने मुझे जोर का धक्का दिया।”

बुजुर्ग के मुताबिक, यह जमीन सुभाष को-ऑपरेटिव द्वारा उनकी पत्नी के नाम आवंटित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से को-ऑपरेटिव क्षेत्र में आतंक मचा रहे हैं और करीब 20 से 30 प्लॉट पर जबरन ताले जड़ दिए हैं

स्थानीय लोगों के अनुसार, अर्जुन और विशाल द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही है और उनकी बात नहीं मानने पर हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!