झारखंडबोकारोराजनीति

बोकारो के पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान, डीसी ने दिए विकास और सुरक्षा के सख्त निर्देश

लुगुबुरु, तेनुघाट डैम, गरगा डैम समेत 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास की बनेगी कार्ययोजना

बोकारो | 06 जून 2026

बोकारो जिले के पर्यटन स्थलों को नई पहचान देने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की शासी निकाय की बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों को पर्यटन स्थलों पर बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि “अतिथि देवो भवः” की भावना के अनुरूप पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

पर्यटन स्थलों के चरणबद्ध विकास पर जोर

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का चरणबद्ध विकास किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

सोशल मीडिया से होगा प्रचार-प्रसार

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाए। इससे बोकारो को राज्य के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

हर पंचायत में बनेगा इको-फ्रेंडली पार्क

बैठक में प्रत्येक पंचायत में इको-फ्रेंडली पार्क विकसित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय पर्यटन और मनोरंजन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

पहले चरण में इन पांच स्थलों पर फोकस

प्रथम चरण में लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़, तेनुघाट डैम, गरगा डैम, भैरवनाथ धाम और चेचका धाम के विकास को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के विकास से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!