झारखंडधनबादबोकारो

बोकारो | राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 200 पहलवानों ने दिखाया दमखम |

अनुपमा सिंह ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

बोकारो | 07 जून 2026

बोकारो के शिशु मंदिर विद्यालय मैदान में रविवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 200 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री एवं धनबाद लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर चास की उप महापौर पूजा कुमारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

खिलाड़ियों का सम्मान, पहली बाउट से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और सम्मान के साथ हुई। बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह और झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार ने मुख्य अतिथियों को बुके, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता की पहली बाउट की शुरुआत कराई।

कुश्ती हमारी सांस्कृतिक विरासत : अनुपमा सिंह

मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर सहयोग

उन्होंने कहा कि कुश्ती खिलाड़ियों में अनुशासन, संघर्ष और मानसिक मजबूती विकसित करती है। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बोकारो जिला कुश्ती संघ को रेसलिंग मैट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं उप महापौर पूजा कुमारी ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में राज्यभर के पहलवान विभिन्न भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन से बोकारो में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!