झारखंडबोकारो

बोकारो में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर डीडीसी की सख्ती

जागरूकता बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय

बोकारो | 19 मई 2026

बोकारो जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मंगलवार को शताब्दी मजूमदार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2016, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 के अनुपालन को लेकर पहली साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

सर्वोच्च न्यायालय और उपायुक्त के निर्देश पर होगी नियमित समीक्षा

बैठक में सभी सदस्यों को बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय और बोकारो उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की नियमित समीक्षा की जाएगी।

बैठक के दौरान पीपीआईए फेलो ने वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़े : बोकारो में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

नगर निकायों को दिए गए विशेष निर्देश

शताब्दी मजूमदार ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

नगर निगम चास और नगर परिषद फुसरो को विशेष रूप से आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

हर महीने भेजी जाएगी निरीक्षण रिपोर्ट

समीक्षा बैठक में बताया गया कि प्रत्येक माह निरीक्षण प्रतिवेदन राज्य सरकार को भेजा जाएगा। साथ ही प्लास्टिक उत्पन्न करने वाली इकाइयों से उत्पादन और पुनर्चक्रण से संबंधित प्रतिवेदन प्राप्त करने का निर्देश भी दिया गया।

स्कूलों और संस्थानों में चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में स्वास्थ्य विभाग, विद्यालयों और मॉल समेत विभिन्न संस्थानों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए अगले सप्ताह कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : धनबाद में प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा, सहयोगी सोनू दर्जी उर्फ मंजुर आलम गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!