क्राइमबोकारो

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की दो बाइक बरामद

सेक्टर-6 थाना पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों के नाम

बोकारो में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बोकारो पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस अब उसके निशानदेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पंचायत सचिवों को दी गई श्रद्धांजलि

यह कार्रवाई सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 और 8 मई 2026 को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। एक मामला सेक्टर-6 निवासी ब्रज नंदन प्रसाद द्वारा दर्ज कराया गया था, जबकि दूसरे मामले में एक मजदूरी करने वाले व्यक्ति ने बाइक चोरी की शिकायत की थी।

DSP आलोक रंजन के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर डीएसपी सिटी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में सिटी थाना, सेक्टर-4 थाना, सेक्टर-6 थाना, सेक्टर-12 थाना और हरला थाना की पुलिस को शामिल किया गया था।

गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 9 मई 2026 को सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान चोरी की दोनों बाइक बरामद कर ली गई। वहीं, एक विधि विवादित बालक को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़े : छात्रवृत्ति छात्रों के जीवन निर्माण में निभाती महत्वपूर्ण भूमिका : उपायुक्त अजय नाथ झा

बरामद की गई बाइक

पुलिस ने जिन दो बाइक को बरामद किया है, उनमें शामिल हैं —

  • पैशन प्रो बाइक – नंबर JH09T-9248
  • हीरो होंडा बाइक – नंबर JH09AP-2511

पुलिस के अनुसार दोनों बाइक चोरी कर अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई थीं।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

हिरासत में लिए गए विधि विरुद्ध बालक ने पूछताछ के दौरान बाइक चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसने अपने अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पूछताछ के बाद विधि विरुद्ध बालक को रिमांड होम भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : बोकारो पुलिस की बड़ी सफलता, 47 खोए मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन

बाइक चोरी की घटनाओं पर पुलिस सख्त

बोकारो शहर में पिछले कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। ऐसे में पुलिस अब तकनीकी निगरानी और विशेष अभियान के जरिए अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वाहन चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाना में सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

छापेमारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

इस अभियान में सेक्टर-6 थाना के पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार, रामराज महतो, तारकेश्वर राम, हवलदार रविंद्र कुमार सिंह और चालक विंदु यादव शामिल थे। पुलिस टीम की कार्रवाई को लेकर लोगों ने सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!