बोकारोराजनीति

बोकारो में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीसी

जिले में 2-3 महीने का पर्याप्त स्टॉक मौजूद, टैंकरों के बेवजह रुकने पर भी प्रशासन सख्त

बोकारो : 17 मई 2026 : बोकारो जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा बयान जारी किया है। उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अगले दो से तीन महीने तक के लिए पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल का भंडारण उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ईंधन का उपयोग करें।

शनिवार को गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त ने आइओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले में ईंधन आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालको, डीपीआरओ रवि कुमार, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह सहित तेल कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : 

प्रोजेक्ट WADI के तहत वेदांता ईएसएल स्टील ने शुरू किया कस्टम हायरिंग सेंटर

धनबाद में दर्दनाक हादसा: जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत

जिले में 132 पेट्रोल पंप संचालित

बैठक के दौरान तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि बोकारो जिले में कुल 132 पेट्रोल पंप संचालित हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 70, बीपीसीएल के 23, एचपीसीएल के 29, जियो के 3 और नायरा के 7 पेट्रोल पंप शामिल हैं।

डीसी ने कहा कि जिले में ईंधन की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है। प्रशासन लगातार पूरे सिस्टम पर नजर बनाए हुए है।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त अजय नाथ झा ने सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और भ्रामक वीडियो फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारियों और साइबर थाना प्रभारियों को सोशल मीडिया की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि गलत जानकारी फैलाकर आम लोगों में भ्रम या डर का माहौल बनाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़े : 

बोकारो में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल महंगाई पर फूंका पीएम का पुतला

महंगाई के खिलाफ बोकारो में JMM का साइकिल जुलूस, केंद्र सरकार पर तीखा हमला

तेल टैंकरों को सीधे गंतव्य तक पहुंचाने का निर्देश

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डिपो से निकलने वाले तेल टैंकर जिले में कहीं भी अनावश्यक रूप से नहीं रुकेंगे। सभी टैंकर सीधे अपने निर्धारित पेट्रोल पंपों तक पहुंचेंगे।

नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों और संबंधित कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

उड़न दस्ता टीम करेगी निगरानी

ईंधन आपूर्ति और वितरण की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने उड़न दस्ता टीम गठित करने का निर्देश दिया है। यह टीम पेट्रोल पंपों और टैंकरों की नियमित जांच करेगी ताकि कालाबाजारी या कृत्रिम संकट जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

आम लोगों से संयम बरतने की अपील

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आम लोगों से सहयोग और संयम बनाए रखने की अपील की गई है ताकि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

यह भी पढ़े : 

बेरमो SDPO ने की नक्सल कांडों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

बोकारो DC का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!