झारखंडबोकारो

बोकारो NEWS: दिल्ली जाने की चाह या कुछ और? 13 साल का छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, CCTV में ट्रेन में चढ़ते दिखा

ट्यूशन के लिए निकला था, CCTV में ट्रेन में सवार होते दिखा छात्र

📍 बोकारो | 08 जून 2026

बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र से एक 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। लापता छात्र की पहचान कक्षा 8 के छात्र प्रतीक कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रतीक शनिवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब दोपहर करीब 12:30 बजे तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बोकारो रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट के पास उसकी साइकिल बरामद हुई, जिससे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया।

यह भी पढ़े : बोकारो पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, मौसी को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी ने जताई संवेदना

CCTV फुटेज में ट्रेन में चढ़ते दिखा छात्र

परिजनों और पुलिस ने रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में प्रतीक को जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते हुए देखा गया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस स्टेशन पर उतरा और वर्तमान में कहां है।

दिल्ली जाने की बात करता था प्रतीक

परिवार के मुताबिक प्रतीक अपने नाना-नानी के साथ रहता था। उसकी मां दिल्ली में रहती हैं जबकि पिता फिलहाल जेल में हैं। परिजनों ने बताया कि हाल के दिनों में वह अपने दोस्तों से दिल्ली जाने की इच्छा जाहिर कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि वह दिल्ली पहुंचने की कोशिश में ट्रेन से निकल गया हो।

यह भी पढ़े : बोकारो पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 46 खोए मोबाइल बरामद

पुलिस और परिजन लगातार कर रहे तलाश

पुलिस आसपास के रेलवे स्टेशनों और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है। परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रतीक के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या परिवार को सूचित करें।

फिलहाल छात्र की तलाश जारी है और परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठा है।

यह भी पढ़े : बोकारो में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, 200 पहलवान मैदान में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!