City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली ।

बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार के विरोध में जन आक्रोश रैली ।

स्वदेशी जागरण मंच ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचार के विरोध में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए बोकारो में एक भव्य प्रदर्शन और जन आक्रोश रैली का आयोजन किया।

रैली की अगुवाई मंच के जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की। विभिन्न समर्थक संगठनों ने रैली में भाग लिया और अपनी चिंताओं को व्यक्त किया।

बक्ताओं ने कहा कि एक सुनियोजित रणनीति के तहत कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं के साथ नरसंहार और महिलाओं के साथ बलात्कार किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि झारखंड भी इस समस्या से अछूता नहीं है, जहां संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाई टोला नामक बस्तियां स्थापित की हैं।

बक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के कारण इन घुसपैठियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ तत्काल कदम नहीं उठाती है, तो मंच पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेगा।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!