City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी रफ्तार पर DC नाराज, 15 अक्टूबर तक 100% लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

बोकारो में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति स्टेट एवरेज से नीचे रहने पर DC अजय नाथ झा ने नाराजगी जताई। अब हर रात 9 बजे ऑनलाइन समीक्षा होगी और 15 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

स्टेट एवरेज से नीचे जिले का प्रदर्शन, अब हर रात 9 बजे होगी ऑनलाइन समीक्षा; नेटवर्क की समस्या को सर्वे में बाधा नहीं बनाने का निर्देश

बोकारो | 06 अक्टूबर 2026

बोकारो जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की धीमी प्रगति पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों और संबंधित कर्मियों को सर्वे कार्य में तत्काल तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करना है।

जिले का प्रदर्शन फिलहाल स्टेट एवरेज से नीचे रहने पर उपायुक्त ने अधिकारियों को अविलंब इसमें सुधार लाने और राज्य के औसत से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को कहा।

हर रात 9 बजे होगी प्रगति की समीक्षा

डिजिटल क्रॉप सर्वे की निगरानी अब प्रतिदिन की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि हर रात 9 बजे ऑनलाइन वीडियो संवाद के माध्यम से सर्वे की प्रगति की समीक्षा होगी।

सभी संबंधित कर्मियों की इसमें उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्हें दिनभर में किए गए सर्वे और उपलब्धि की रिपोर्ट भी देनी होगी।

टीम के हर सदस्य से व्यक्तिगत संपर्क का निर्देश

उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी मो. साहिद अंसारी को टीम के प्रत्येक सदस्य से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने को कहा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संबंधित कर्मी वास्तव में क्षेत्र में जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं।

नेटवर्क की समस्या को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिया गया। जहां नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां सर्वे से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के लिए नेटवर्क उपलब्ध वाले स्थान पर जाकर ऑनलाइन कार्य पूरा करने को कहा गया।

किसानों और फसलों की वास्तविक जानकारी जुटाना उद्देश्य

उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे केवल आंकड़े जुटाने तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से किसानों की वास्तविक स्थिति, फसल उत्पादन और कृषि गतिविधियों से संबंधित जानकारी जुटाई जाती है। इसलिए सर्वे में गंभीरता और संवेदनशीलता जरूरी है।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, उप निदेशक पीआरडी रवि कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मो. साहिद, एपीआरओ अविनाश कुमार सहित संबंधित बीटीएम, एटीएम और बीएलडब्ल्यूओ उपस्थित थे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!