City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी, सतर्कता की अपील

उपायुक्त बोकारो के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट, साइबर फ्रॉड का मामला उजागर

बोकारो: :बोकारो जिला प्रशासन को लेकर एक गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और प्रोफाइल फोटो का इस्तेमाल करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है, जिसके माध्यम से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है।

इस प्रकार की गतिविधियां स्पष्ट रूप से साइबर फ्रॉड की श्रेणी में आती हैं। इस पर डीसी अजय नाथ झा ने आमजनों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की फ्रॉड रिक्वेस्ट, मैसेज या लिंक से दूर रहने की अपील की है।

सतर्क रहें: किसी अनजान लिंक या पैसे की मांग पर न करें विश्वास उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग, ऑफर या संदिग्ध लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर संबंधित प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक पर रिपोर्ट करें। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि लोग किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक करने से बचें, जिससे उनकी निजी जानकारी या आर्थिक नुकसान होने की संभावना से बचा जा सके।

शिकायत कहां करें?

यदि किसी व्यक्ति को इस फर्जी आईडी से कोई नुकसान पहुंचा है या कोई आर्थिक हानि हुई है, तो वह इसकी शिकायत निम्न माध्यमों से कर सकते हैं:

बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है।
बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। आमजन से सतर्क रहने की अपील की गई है।

राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल: www.cybercrime.gov.in

निकटवर्ती थाना में प्राथमिकी दर्ज करें। जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा इस मामले की सूचना बोकारो पुलिस को दे दी गई है और जांच प्रारंभ हो चुकी है। जिला प्रशासन ने कहा है कि इस तरह के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!