झारखंडबोकारो

झामुमो बोकारो द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, राज्य निर्माण में योगदान को किया याद

झामुमो बोकारो ने दी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, कहा – वे झारखंड की आत्मा थे

बोकारो: झारखंड राज्य के निर्माता, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर बोकारो जिला समिति और महानगर समिति द्वारा संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, नेता और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

जिला अध्यक्ष रतन लाल मांझी ने कहा, “शिबू सोरेन आदिवासी और मूलवासी समुदाय के हृदय में बसते हैं। महाजन प्रथा के विरुद्ध उनके संघर्ष ने आदिवासी समाज को जागरूक किया और उनकी पहचान को बचाया।”

महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने उन्हें ‘झारखंड की आत्मा’ बताते हुए कहा, “शिबू सोरेन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, ज़मीन और जनजीवन के प्रतीक थे। उन्होंने दलित, पिछड़े, आदिवासी और श्रमिक वर्ग के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका संघर्ष ही झारखंड राज्य के निर्माण का आधार बना।”

मंटू यादव ने बोकारो से उनके विशेष जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने यहां के विस्थापितों, मजदूरों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को अधिकार दिलाने के लिए कई आंदोलन किए। लेवाटांड़ और छुरछुरिया बस्ती को बचाने के लिए उनके नेतृत्व में मजबूत जनआंदोलन हुआ।

सभा में उपस्थित सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय और संघर्ष की प्रतीक गाथा है। उनके निधन से राज्य और देश ने एक दूरदर्शी, संघर्षशील और संवेदनशील नेता को खो दिया।

सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


उपस्थित प्रमुख नेतागण:

संतोष रजवार, हीरालाल मांझी, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, बीके चौधरी, मुकेश महतो, संजय केजरीवाल, मोहन मुर्मू, घूनू हसदा, हसन अंसारी, विजय रजवार, फिरदोस अंसारी, फैयाज खान, रामदयाल सिंह, प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, चंदू सिंह मुंडा, आकाश टुडू, आलोक सिंह, अमित सोरेन, सोहन मुर्मू, अजय किस्कू, राकेश सिन्हा, रणधीर रजक, पंकज मरांडी, कृष्णा महतो, अर्जुन महतो, अशोक हेंब्रम, लालमोहन हेंब्रम, जगदीश हेंब्रम, सलीम अंसारी, मस्तान अंसारी, सुमन वर्मा, कन्हैया सिंह, कलीम बाबू अंसारी, प्रदीप कुमार, महेश मुंडा, उदय कुंभकार, फारुख अंसारी, धर्मवीर गुप्ता, सुखविंदर सिंह, फिरोज अंसारी, पूनम देवी, जाहिदा खातून, शांति सोरेन, षष्ठी देवी, अंबिका देवी, सानिया बेगम, कुसुम भारती, आजाद अंसारी, अभिमन्यु मांझी, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार, सदानंद गोप, बद्री स्वर्णकार, पप्पू सरदार, मगाराम दे, दुर्गा दत्ता, दिलीप ठाकुर, पिंटू राजा, नीरज कुमार, अंतू महतो सहित कई अन्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!