City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बोकारो में केबल चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; तार और AC पाइप बरामद

बोकारो में केबल चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; तार और AC पाइप बरामद

सेक्टर-4 में टावर से केबल चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, AC वायर काटकर बेचने की तैयारी में था आरोपी

बोकारो | 14 सितंबर 2026

बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में केबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को सर्कस मैदान के सामने स्थित टावर से केबल चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 61/2026, दिनांक 5 सितंबर 2026 को धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में टीम गठित कर सूचना संकलन और छापेमारी की जा रही थी।

विश्वकर्मा मंदिर के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा गया युवक

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की रात सेक्टर-4 स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक को AC का तार काटने की योजना बनाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौतम कुमार, उम्र 19 वर्ष, बताया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने टावर से केबल तार तथा AC का तार काटकर उसे बेचने की बात स्वीकार की।

आरोपी के कथित स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने चोरी किए गए सामान की बरामदगी की।

चोरी के केबल और AC पाइप समेत कई सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सामान बरामद किए हैं। बरामद सामान में—

  • टावर से काटे गए 3 केबल तार के टुकड़े, कुल करीब 7 मीटर
  • करीब 2.5 मीटर AC पाइप
  • करीब 3.5 मीटर तांबे के तार के 2 टुकड़े
  • करीब 4 मीटर एल्युमिनियम तार

शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी किए गए तार और अन्य सामान को बेचने की तैयारी में था।

गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

गिरफ्तार आरोपी गौतम कुमार के पिता का नाम मुन्ना रजक बताया गया है। उसका स्थायी पता चांदो, थाना पेटरवार, जिला बोकारो है, जबकि वर्तमान पता गर्ल्स हॉस्टल, सेक्टर-6, थाना सेक्टर-6, बोकारो बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि केबल चोरी की इस घटना में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी टीम में नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन, सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार पूनियो, पुलिस अवर निरीक्षक कुमार विक्रम सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक अवेंद्र कुमार साव, सहायक अवर निरीक्षक जॉन कुजूर, आरक्षी 939 इलियास अंसारी और आरक्षी 1451 पवन कुमार महथा शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से सेक्टर-4 क्षेत्र में केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!