झारखंडबोकारो

Bokaro News | चास रेलवे स्टेशन तैयार, फिर भी नहीं दौड़ रहीं ट्रेनें; पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने उठाई परिचालन शुरू करने की मांग

टुपकाडीह-तालगाड़िया रेल लाइन पर बने चास स्टेशन का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखने की घोषणा

बोकारो/चास | 15 जून 2026

बोकारो जिले के टुपकाडीह-तालगाड़िया रेल लाइन के बीच स्थित चास रेलवे स्टेशन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। स्टेशन के साथ-साथ पांच रेलवे ट्रैक का भी निर्माण कार्य पूरा हो गया है, लेकिन अब तक इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने चास मुफस्सिल मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की। पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि वर्षों पहले जिस रेल परियोजना का सपना देखा गया था, वह अब जमीन पर उतर चुका है। स्टेशन और ट्रैक दोनों तैयार हैं, लेकिन ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

बिरंचि नारायण ने कहा कि वर्तमान में कई ट्रेनों को लंबा रूट लेकर गुजरना पड़ता है, जबकि यह रेल लाइन तैयार है। यदि इस रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाता है तो बोकारो, चास और आसपास के हजारों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

रेल मंत्री और प्रधानमंत्री से करेंगे मांग

पूर्व विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री से इस मार्ग पर जल्द ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग करेंगे। इसके लिए वे पत्राचार करने के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस विषय को उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि चास रेलवे स्टेशन के शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!