क्राइमझारखंडहजारीबाग

बड़कागांव: अपहरण, हत्या और उग्र भीड़ की हिंसा मामले में SIT की कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

अपहरण, हत्या और उग्र भीड़ की हिंसा मामले में SIT की कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र में अपहरण, हत्या और उसके बाद हुई उग्र भीड़ की हिंसक घटना के मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला कैसे शुरू हुआ

दिनांक 06 जुलाई 2025 को पिपराडीह निवासी दिनेश प्रजापति को लेन-देन के विवाद में सुभाष प्रजापति (ग्राम कुम्हरडीहा) द्वारा अपहरण किए जाने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में उसकी पत्नी संगीता देवी ने 08 जुलाई को थाना में आवेदन दिया।
इसके आधार पर बड़कागांव थाना कांड संख्या-180/25 दर्ज किया गया।

कुएं से मिला शव, भड़की भीड़

अनुसंधान के दौरान 10 जुलाई को पुलिस ने कुम्हरडीहा स्थित एक कुएं से दिनेश प्रजापति का शव बरामद किया।
इसके बाद 11 जुलाई को आक्रोशित भीड़ ने सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटकर बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। भीड़ ने घर में लूटपाट कर आगजनी की और पुलिस के साथ झड़प भी की।
इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या-185/25 दर्ज किया गया।

SIT की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने छापामारी कर इस मामले में 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. देवकी प्रजापति (35 वर्ष), पिता स्व. उगन प्रजापति

  2. शिबु यादव उर्फ पिन्टु उर्फ छोटु (37 वर्ष), पिता सागर गोप

  3. महानन्द प्रजापति (31 वर्ष), पिता चान्दो प्रजापति

  4. दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर प्रजापति (38 वर्ष), पिता बिगन प्रजापति

  5. बड्डु गोप उर्फ सिकन्दर गोप (40 वर्ष), पिता सागर गोप

  6. गोप जी उर्फ घनश्याम यादव (38 वर्ष), पिता शंकर गोप

  7. गणेश यादव (40 वर्ष), पिता स्व. तोकल गोप

  8. राजु प्रजापति (30 वर्ष), पिता मोगल प्रजापति
    सभी आरोपी ग्राम पिपराडीह, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग के रहने वाले हैं।

छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी

  • पवन कुमार, अनु. पु. पदाधिकारी, बड़कागांव

  • ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक, बड़कागांव अंचल

  • कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी बड़कागांव

  • विवेक कुमार, थाना प्रभारी केरेडारी

  • सागेन मुर्मु, थाना प्रभारी डाडी कला

  • राम कुमार राम, थाना प्रभारी सिकरी

  • छोटु उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक

  • अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक

  • बड़कागांव थाना के सशस्त्र बल के जवान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!