City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने BSL प्रबंधन को सौंपा लोकहित ज्ञापन, बहुउद्देशीय परियोजनाओं के लिए NOC की मांग

बोकारो के सर्वांगीण विकास हेतु विधायक श्वेता सिंह ने BSL प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

बोकारो: बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने आज बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मानव संसाधन विभाग के अधिशाषी निदेशक से मुलाकात कर लोकहित में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में उन्होंने बोकारो विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए बहुद्देशीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को लागू करने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की मांग की है।

विधायक श्वेता सिंह ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के आगामी विस्तार और नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, सरकार द्वारा कई प्रमुख योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। इन योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए BSL की अनापत्ति आवश्यक है।

प्रस्तावित बहुद्देशीय विकास कार्य

ज्ञापन में सात प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख किया गया है, जिनके लिए NOC की मांग की गई है:

  1. सेक्टर-6 (शास्त्री चौक) से तेलमच्चो (NH-32) तक सड़क निर्माण
    क्रियान्वयन एजेंसी: झारखंड सरकार का सड़क निर्माण विभाग।

  2. नया मोड़ बाईपास निर्माण
    नया मोड़ से ARM कार्यालय होते हुए दुग्गल गेट से उक्रीद मोड़ (NH-23) तक भारी वाहनों के लिए समर्पित मार्ग।

  3. बरवाघाट डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना।

  4. आधुनिक कुश्ती अखाड़े और इनडोर स्टेडियम का निर्माण।

  5. छात्रावास का निर्माण।

  6. खेल परिसर का विकास।

  7. जनहित में ESIC अस्पताल की स्थापना हेतु निःशुल्क भूमि आवंटन।

तालमेल और पारिस्थितिक संतुलन की आवश्यकता

विधायक ने जोर दिया कि इन विकास कार्यों से न सिर्फ बोकारो स्टील प्लांट के आसपास के पारिस्थितिक तंत्र को सहायता मिलेगी, बल्कि यह क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति देगा। उन्होंने कहा कि NOC जारी करने से भविष्य में प्रशासनिक अड़चनों और परिचालन संबंधी ओवरलैप से बचा जा सकेगा।

जल्द NOC जारी करने की अपील

श्वेता सिंह ने आग्रह किया कि ये सभी योजनाएं जनहित में हैं, अतः प्रशासनिक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए आवश्यक NOC जल्द से जल्द जारी किया जाए, जिससे योजनाओं को बिना बाधा के अमल में लाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!