झारखंडबोकारो

पेटरवार में सघन वाहन जांच अभियान: 5 वाहनों से वसूले गए ₹1.20 लाख जुर्माना

वाहन जांच अभियान में 1.20 लाख रुपए जुर्माना, उपायुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई


पेटरवार : राष्ट्रीय राजमार्ग 320 पर पेटरवार थाना क्षेत्र में शनिवार, 19 जुलाई 2025 को जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्रवाई में नियम उल्लंघन के आधार पर 5 वाहनों से कुल ₹1.20 लाख जुर्माना वसूला गया।

अभियान का नेतृत्व कर रहीं जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, टैक्स भुगतान, ओवरलोडिंग आदि की जांच की गई। कुल 23 वाहनों की जांच के दौरान 5 वाहन नियमों के उल्लंघन में पाए गए, जिन पर जुर्माना लगाया गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती
डीटीओ ने पेटरवार प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी जांच की। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, रजिस्ट्रेशन पेपर, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य सुरक्षा उपायों की जांच की गई।

उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने तथा चारपहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सख्त हिदायत दी।

प्रशासन की सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के सघन जांच अभियान जारी रहेंगे। सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!